Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

पटना: बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से 8 फरवरी से 24 फरवरी तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष फिजीशियन, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा पदाधिकारियों के काउंसलिंग का कार्य किया जाना है। इसे देखते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति आठ फरवरी से 24 फरवरी तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग में की गयी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारियों में मुकुल कुमार, राशिद कलीम अंसारी, राम कुमार पोद्दार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार मुकुल, मुकेश कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, पूनम कुमारी, अनुज कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, शैलेंद्र कुमार भारती, चंद्रशेखर प्रसाद, बृज किशोर चौधरी, अशोक कुमार-2, विष्णु देव मंडल, अखिलेश कुमार सिंह, इंदु कुमारी, लल्लन प्रसाद, एकता वर्मा, सुभाष कुमार, देवेंद्र कुमार दर्द, पूनम कुमारी और राजीव कुमार शामिल हैं।

Exit mobile version