Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

पत्रकार राजदेव रंजन के हत्या के खिलाफ NDA ने दिया धरना

सीवान(DNMS): सीवान के वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के खिलाफ में सीवान के जेपी चौक पर  NDA ने धरना दिया. धरना का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने किया.
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालाबाबू प्रसाद,  सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यू सिंह, विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, पूर्व विधायक रामायण मांझी, लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, रालोसपा के जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रदीप कुमार रोज, भाजपा के जिला मंत्री  राहुल तिवारी, नगर पार्षद देवेन्द्र गुप्त सहित सैकड़ों की संख्या में NDA के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Exit mobile version