नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बलिया सियालदह सहित कई ट्रेन रद्द, यहाँ देखे सूची

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बलिया सियालदह सहित कई ट्रेन रद्द, यहाँ देखे सूची

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के हावड़ा-बर्द्धवान मेन लाइन पर स्थित बन्डेल, आदिसप्तग्राम एवं मगरा स्टेशनों पर तीसरी लाइन के कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

–      कोलकाता से 30 मई, 2022 को चलने वाली 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      आजमगढ़ से 31 मई, 2022 को चलने वाली 13138 आजमगढ-कोलकाता़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      सियालदह से 26 से 30 मई, 2022 तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      बलिया से 27 से 31 मई, 2022 तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      गोरखपुर से 26 मई, 2022 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      कोलकाता से 27 मई, 2022 को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      गोरखपुर से 27 एवं 29 मई, 2022 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      कोलकाता से 28 एवं 30 मई, 2022 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      गोरखपुर से 28 मई, 2022 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

–      कोलकाता से 29 मई, 2022 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

–      हावड़ा से 27 से 29 मई, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से 21.45 बजे के स्थान पर पुनर्निधारित कर 00.20 बजे चलाया जायेगा। इस गाड़ी को रास्ते में पड़ने वाले बाली एवं कामारकुण्डू स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।

–      काठगोदाम से 26 से 28 मई, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का कामारकुण्डू एवं बाली स्टेशनों पर ठहराव देते हुए परिवर्तित मार्ग बर्द्धवान-दानकुनी से होकर चलायी जायेगी।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें