आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय नजारा, पास आए चाँद और शुक्र की तस्वीर लोगों ने कैमरे में किया कैद

आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय नजारा, पास आए चाँद और शुक्र की तस्वीर लोगों ने कैमरे में किया कैद

Chhapra:शुक्रवार की शाम लोगों को आकाश में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली। चैत्र शुक्ल तृतीय के दिन चाँद के नीचे शुक्र गृह के दिखने की खगोलीय घटना हुई।  इस नजारे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। 

  जानकारों के अनुसार चाँद के साथ एक जगह शुक्र ग्रह  के दिखने  की यह खगोलीय घटना सौ सालों के बाद हुई है। ऐसा संयोग इस वर्ष बहुत सालों के बाद बना है। चाँद की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर Viral हो गई और लोगों ने इसे खूब शेयर किया। आसमान में यह नजारा शाम 6:30 बजे से लेकर करीब 2 घंटे तक देखा गया। सारण जिले के आसपास समेत कई राज्यों में भी लोगों ने इस खगोलीय घटना को देखा।       

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें