Chhapra: कत्थक नृत्यांगना कुमारी अनीषा को चिरांद कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती समेत कई गणमान्य लोगों ने प्रदान किया।
कत्थक नृत्यांगना कुमारी अनिशा ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी कला साधना को सम्मानित करते हुए उन्हें ‘चिरांद रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया।
डोरीगंज चिरांद स्थित ऐतिहासिक बंगाली बाबा घाट पर भव्य गंगा महाआरती सह गंगा बचाओ संकल्प समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह आयोजन गंगा, सरयू और सोन नदियों के संगम पर श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक वर्ष होता है।