Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

अमनौर में बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

अमनौर: प्रखंड के ग्राम पंचायत अमनौर कल्याण के वार्ड संख्या 4  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद  इस वार्ड को मुखिया के पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सूची से अलग किए जाने की बात सुन सैकड़ो महिला पुरुष प्रखंड मुख्यालय पहुँच मुखिया व अंचलाधिकारी के विरुद्ध रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन किया.

साथ ही बीडीओ बैभव कुमार व अंचलाधिकारी मनोज श्रीवास्तव से मिलकर पुनः सूची में डालने का आग्रह किया.

प्रदर्शन करने वालो में बुट्टा तिवारी, अरुण तिवारी, चन्दन कुमार, बिशुन साह, वार्ड सदस्य लाल बच्ची देवी, मितलाल शर्मा, भाग नारायण तिवारी, कामनी देवी, पंकज शर्मा, ददई माझी, अरुण मांझी समेत दर्जनों शामिल थे.

उनका आरोप है कि बाढ़ के पानी आने से पूरा गोसी अमनौर प्रभावित था. अमनौर कल्याण पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 10 तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दी गई. कुछ राजनीतिक लोगो के पहल पर पदाधिकारियों द्वारा इस वार्ड को सूची से अलग कर दी गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि एक से दस तक तक वार्ड बाढ़ प्रभावित है,तो चार नम्बर किस कारण प्रभावित नही है.

बीडीओ बैभव कुमार का कहना है कि किसी को सूची से हटाया नही गया है.कर्मचारी को निर्देश दिया गया है.कर्मचारियो के रिपोर्ट पर आगे की करवाई की जायेगी.

Exit mobile version